UPI

UPI का नया अंदाज, UPI सुविधा और बेहतर, 10 सेकेंड में हो जाएगा पेमेंट

लोग देखेंगे UPI पेमेंट के बदले अंदाज को ,भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जो UPI पेमेंट के बारे में नहीं जानता होगा और अधिकतर लोग UPI पेमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं UPI ने पेमेंट की सुविधा को तेज और सुरक्षित कर दिया है अब लोग सिर्फ एक क्लिक से पैसों का लेनदेन कर लेते हैं UPI ने पैसे ट्रांसफर के मामले में लोगों की बीच की दूरी को दूर कर दिया लेकिन आज से यानी 26 जून 2025 से लोगों को UPI में कुछ बदलाव नजर आएंगे जैसे UPI का रिस्पांस टाइम कम होगा, बैलेंस को चेक करने  का तरीका और ऑटो पेमेंट का तरीका और भी कई चीजे हैं जिनमे  बदलाव नजर आएगा यह बदलाव लोगों की सुविधा के लिए किए गए हैं जिसकी जानकारी यूपीआई उपभोक्ताओं को होनी चाहिए

NCPI ने किये UPI में बदलाव 

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया काफी समय से यूपीआई ट्रांजैक्शन के रिस्पांस टाइम को कम करने की कोशिश कर रही थी जिसकी जानकारी 26 अप्रैल 2025 को दी गई इस बार उन्होंने ऑफिशल प्रेस रिलीज में बताया है कि 2025 में UPI सुविधा में कुछ बदलाव किए गए हैं जो  बैंक, सर्विस प्रोवाइडर,  फोन पे, गूगल पे, और बाकी ऑनलाइन पेमेंट आदि को और भी बेहतर और आसान बनाएगा 

UPI पेमेंट की रफतार और भी तेज 

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने UPI पेमेंट में कुछ बदलाव किए हैं इसके बाद UPI पेमेंट का रिस्पांस टाइम और भी काम हो गया यानी कि अब ट्रांसफर और तेजी से होंगे ट्रांसफर ही नहीं बल्कि ट्रांजैक्शन वापस लेने या रद्द करने में भी अब 30 सेकंड से घटकर 10 सेकंड का समय लगेगा तो वही वैलिड ऐड्रेस का रिस्पांस टाइम 15 सेकंड से 10 सेकंड कर दिया गया है

UPI के नए नियम को कैसे करे USE 

UPI के बदले नियमों  से बढ़ती रफ्तार को अपनाने के लिए  उपभोक्ताओं को यूपीआई सिस्टम में कुछ बदलाव करने होंगे इन बदलाव से UPI पेमेंट की रफ्तार बढ़ जाएगी सिर्फ 10 सेकेंड में पेमेंट भी हो जाएगा और पेमेंट रद्द भी हो जाएगा यूपीआई सिस्टम अपडेट करने के बाद लोग NCPI द्वारा बदले नियमों का लाभ उठा पाएंगे

खास खबरें
Scroll to Top